BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सेंट्रल जेल में कैदी की हत्या से हड़कंप..आजीवन कारावास भुगत रहा बंदी सीमेंट स्लैब से किया हमला, इलाज के दौरान मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार को एक कैदी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल परिसर के भीतर हुए इस घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, वहीं कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोटा निवासी नीलू जगत के रूप में हुई है, जो पॉक्सो मामले में नवंबर 2024 से केंद्रीय जेल में बंद था। घटना के समय वह जेल की ई-1 बैरक में मौजूद था। इसी दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहा कुख्यात बंदी राजेश राय वहां पहुंचा और नाली को ढंकने वाले सीमेंट के टूटे स्लैब से नीलू जगत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राय के खिलाफ हत्या के तीन तथा हत्या के प्रयास के दो मामले पहले से दर्ज हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार भी चल रहा था। घटना के बाद जेल प्रशासन एवं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं जेल के भीतर हुई इस वारदात ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...