ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

OLX पर बाइक बेचने का झांसा; बिलासपुर, मस्तूरी से खरीददार को आरोपियों ने बुलाया दुर्ग..चाकू अड़ाकर लूटे 80 हजार! पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला…..

छत्तिसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) OLX पर बाइक बेचने का झांसा देकर युवक को बुलाने और लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलासपुर से बाइक खरीदने आए युवक को चाकू की नोंक पर 80 हजार रुपए लूट लिए गए। लेकिन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के लव कुमार जांगड़े (23 वर्ष) ने OLX पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें बाइक 80 हजार में बिकने का दावा किया गया था। उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया और सौदा तय हो गया। 28 मार्च को लव कुमार 80 हजार कैश लेकर दुर्ग पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर उसे एक युवक मिला, जिसने कहा कि वह उसे बाइक वाले तक ले जाएगा। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने दुकान पर सिगरेट खरीदी और फिर सुनसान जगह पर बाइक रोक दी। जैसे ही लव कुछ समझ पाता, दो और आरोपी चाकू लेकर वहां पहुंचे और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके पैसे लूट लिए। इसके बाद तीनों फरार हो गए। लूट की शिकायत मिलते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। मोहन नगर पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट के 80 हजार रुपए, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू जब्त कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों को OLX और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन में सतर्क रहने की सलाह दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...