BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में रेड, अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोडा और देवरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सीपत पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दोनों गांवों में दबिश दी। रेड के दौरान ग्राम नरगोडा से अमन लोनिया (22) के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम देवरी से जगत नारायण वस्त्रकार (40) के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 6.300 लीटर, जप्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
