नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल—आरोपी गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

छत्तिसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी युवराज जैन के बीच जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से महिला के खाने में नशीली दवा मिला दी। नशे की हालत में उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर जांजगीर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवराज जैन निवासी बस स्टैंड, कासाबेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 28 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
