ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़; वित्त मंत्री को हटाने की मांग! “चौधरी हटाओ, वादा निभाओ”– सुशासन तिहार में गूंजा तगड़ा सवाल..अफसर रह गए दंग, मंच पर मांगा मंत्री का इस्तीफा! आवेदन ने मचा दी खलबली..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 8 से 11 अप्रैल तक प्रत्येक गांव में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनता की शिकायतें और मांगें सीधे दर्ज की जा रही हैं। लेकिन इस अभियान के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अफसरों को भी चौंका दिया और गांव से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी। शत्रुहन सिन्हा नामक युवक ने सुशासन तिहार के मंच से राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पद से हटाने की बाकायदा लिखित मांग कर दी। ये अर्जी न सिर्फ मौजूद अधिकारियों को अचंभित कर गई बल्कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी खलबली मच गई। आवेदक शत्रुहन सिन्हा का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। सिन्हा ने इसके लिए सीधे वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी हठधर्मिता के चलते नई नियुक्तियों में बाधा आ रही है। शत्रुहन ने कहा कि जनता से किया गया वादा निभाना सरकार की जिम्मेदारी है और अगर वित्त विभाग ही विकास में बाधक बन जाए, तो ऐसे मंत्री को पद से हटाना ज़रूरी है।

मंच पर छाया सन्नाटा, अधिकारी रह गए हक्के-बक्के…….

जब आवेदक ने यह मांग रखी, तो कुछ देर के लिए मंच पर सन्नाटा छा गया। अफसरों को समझ नहीं आया कि इस पर क्या प्रतिक्रिया दें। लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया और अब यह आवेदन चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। यह घटना दर्शाती है कि सुशासन तिहार जैसे आयोजनों से जनता को अपनी बात सीधे कहने का मंच मिला है और लोग अब खुलकर अपनी नाराजगी और अपेक्षाएं सामने रख रहे हैं। अब देखना यह है कि सरकार इस ताबड़तोड़ मांग पर क्या रुख अपनाती है—मंत्री पद से हटेंगे चौधरी या फिर जवाब देंगे सामने आकर?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...