BilaspurChhattisgarhCrime

बिलासपुर; IPLमें सट्टे का खेल: हर रोज लाखों की लग रही बाजी..शहर की हर गली में सटोरिए, छोटे गुर्गे फंसते, असली खिलाड़ी बच निकलते..पुलिस की मिलीभगत या नाकामी? पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आईपीएल शुरू होते ही शहर में सट्टेबाजों का जाल फिर से फैल चुका है। हर गली-मोहल्ले में इनके गुर्गे खुलेआम सक्रिय हैं और मोबाइल नेटवर्क के जरिए लाखों का सट्टा खेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस और साइबर सेल आंखें मूंदे बैठी है, जिससे सटोरियों के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक तोरवा पुरानी बस्ती, देवरीखुर्द, विनोबा नगर, राजकिशोर नगर और सिंधी कॉलोनी में कई कुख्यात सटोरिए अपना जाल फैला चुके हैं। हालांकि पुलिस कार्रवाई के डर से ये खुद सामने नहीं आते, बल्कि अपने गुर्गों और ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए इस अवैध कारोबार को चला रहे हैं। आईपीएल के हर सीजन में पुलिस सक्रिय रहती थी, मगर इस बार न जाने क्यों पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। चर्चा है कि कुछ पुलिस और एसीसीयू कर्मियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। साइबर सेल में सेटिंग के चलते स्थानीय थानों को ऑनलाइन सटोरियों की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे ये बेखौफ अपना नेटवर्क चला रहे हैं। कई इलाकों में सटोरिए खुलेआम सट्टा खिला रहे हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ नाममात्र की कार्रवाई कर रही है। आदेश मिलते ही छोटे गुर्गों को पकड़कर दिखावा किया जाता है, जबकि असली सटोरिए पर्दे के पीछे से खेल जारी रखते हैं। अगर जल्द ही इस पर लगाम नहीं लगाई गई, तो यह सट्टेबाजी और भी बड़े स्तर पर फैल सकती है। अब सवाल यह है – क्या पुलिस वाकई सख्त कार्रवाई करेगी या फिर सटोरियों की जेबें भरती रहेगी?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...