BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण..गर्भवती होने पर दो बार दवा खिलाकर कराया गर्भपात..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला संबंधी अपराध पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर दो बार गर्भपात भी कराया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 17 अगस्त को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष कुमार साहू उर्फ सूरज उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नारायण बहली, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर उसे शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बना रहा था। इस बीच जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी के बाद बच्चा रखने की बात कहते हुए पहले दवा खिलाकर गर्भपात कराया। इसके बाद भी आरोपी बार-बार संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद महिला दोबारा गर्भवती हुई तो आरोपी ने आम जूस में गर्भपात की दवा मिलाकर पिला दी और जब पीड़िता ने दूसरी गोली खाने से इनकार किया तो जबरन दवा खिलाई। इसके बाद आरोपी ने साफ शब्दों में कहा कि यह आखिरी मुलाकात है और शादी से इनकार करते हुए बातचीत बंद कर दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2)एन भादवि, 89 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर जशपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...