ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा! नग्न हालत में महिला के घर में घुसा पड़ोसी, दुष्कर्म की कोशिश..धारदार हथियार से हमला, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी में नशे में धुत एक युवक ने पड़ोसी महिला के घर में नग्न अवस्था में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने संघर्ष कर खुद को बचाया। घटना के दौरान आरोपी भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी राकेश सूर्यवंशी अचानक उसके घर में घुस आया। वह पूरी तरह नग्न था और हाथ में धारदार हथियार लिए हुए था। उसने महिला पर हमला कर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और जोरदार विरोध किया। झूमाझटकी में आरोपी को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल आरोपी जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...