BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अब एटीएम से मिलेगा राशन..प्रदेश का पहला ‘ग्रीन राइस एटीएम’ तैयार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बिलासपुर बड़ी पहल करने जा रहा है। जिले में प्रदेश का पहला ग्रीन राइस एटीएम स्थापित कर दिया गया है। अंतिम तकनीकी परीक्षण के बाद अगले 15 दिनों के भीतर इसका संचालन शुरू होने की संभावना है। इसके शुरू होते ही पात्र हितग्राहियों को राशन दुकानों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी और बैंक एटीएम की तर्ज पर कुछ ही मिनटों में चावल मिल सकेगा। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की संयुक्त पहल के तहत देशभर में 20 ग्रीन एटीएम लगाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ को तीन मशीनें मिली हैं, जिन्हें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में स्थापित किया गया है। बिलासपुर में मशीन पूरी तरह स्थापित हो चुकी है और जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी। ग्रीन एटीएम का संचालन बैंक एटीएम की तरह होगा। हितग्राही को केवल अपना बीपीएल राशन कार्ड लेकर मशीन पर जाना होगा। राशन कार्ड नंबर दर्ज करते ही स्क्रीन पर परिवार का विवरण और आवंटित चावल की मात्रा दिखाई देगी। इसके बाद एंटर बटन दबाते ही निर्धारित मात्रा का चावल सीधे हितग्राही के थैले में पहुंच जाएगा। शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बीपीएल राशन कार्डधारकों के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल 672 बीपीएल राशन कार्ड इस मशीन से जोड़े गए हैं। जिले का पहला ग्रीन राइस एटीएम सीपत मुख्य मार्ग स्थित पटवारी प्रशिक्षण पाठशाला के पास, पानी टंकी के सामने स्थापित किया गया है। खाद्य विभाग के अनुसार मशीन प्रत्येक वितरण का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। शुरुआती दिनों में स्व-सहायता समूह के प्रशिक्षित सदस्य हितग्राहियों को मशीन चलाने में सहायता करेंगे। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने कहा कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी ग्रीन राइस एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....