BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जमीन के लिए चाचा ने भतीजे को मार डाला..कोयले के पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला, जांच में हुआ खुलासा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जमीन विवाद के चलते एक चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कोयले के पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिले एक अज्ञात शव की पहचान सुप्रीम कुमार (24 वर्ष), निवासी डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई। मृतक के पिता ने 10 मार्च को बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई। 15 मार्च को अमली स्थित ओमेक्स कोल वॉशरी परिसर के पास रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। जांच में हत्या की पुष्टि होते ही 21 मार्च को पुलिस ने धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झारखंड में एक विशेष टीम भेजी गई। वहां आरोपी मुकेश कुमार रवि को उसके गांव डंडई से हिरासत में लिया गया। थाना कोटा लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश कबूल ली। उसने बताया कि जमीन विवाद के चलते उसने भतीजे सुप्रीम कुमार रवि की हत्या कर दी। आरोपी ने कोयले के बड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के जुर्म में आरोपी मुकेश कुमार रवि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

मुकेश कुमार रवि पिता स्व. रामनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम डंडई थाना डंडई जिला गढ़वा (झारखंड)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...