ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या, थप्पड़ की रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से 17 वार कर सिर काटा, थैली में भरके गाढ़ा, एक आरोपी गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश ने दरिंदेपन की हदें पार कर दीं। विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। हत्या का कारण मात्र इतना था कि मृतक ने कुछ दिन पहले आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। घटना 5 दिसंबर की है। आरोपी श्यामलाल नेताम (26) अपने साथी रामू नेताम के साथ बाड़ागांव निवासी 24 वर्षीय लछीन्दर पांडे को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। वहां सड़क से करीब 1 किलोमीटर भीतर ले जाकर उस पर कुल्हाड़ी से लगातार 17 वार किए गए। इसके बाद लछीन्दर का सिर शरीर से अलग कर दिया गया। हत्या के बाद आरोपी ने सिर को एक थैली में रखा और पास ही तालाब के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया ताकि मृतक की पहचान न हो सके। वहीं धड़ को जंगल में ही छोड़ दिया गया। 5 दिसंबर को पुलिस को जंगल में सिर कटी लाश मिलने की सूचना मिली। सिर गायब होने के कारण पहले यह पता लगाना भी मुश्किल था कि यह हत्या है या किसी जानवर का हमला। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता देख विशेष टीम बनाई और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की। शव के कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान लछीन्दर पांडे (24) के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच तेज की। जांच के दौरान एक मुखबिर ने बताया कि कुछ दिन पहले साप्ताहिक बाजार में लछीन्दर का श्यामलाल और रामू से विवाद हुआ था, जिसमें लछीन्दर ने श्यामलाल को थप्पड़ मारा था। इसी आधार पर पुलिस ने श्यामलाल को हिरासत में लिया, लेकिन वह लगातार झूठ बोलता रहा। जब पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला, तो उसमें हत्या का वीडियो मिला और पूरा सच सामने आ गया। वीडियो इतना भयावह था कि पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद सख्ती से पूछताछ में श्यामलाल टूट गया और पूरी वारदात स्वीकार ली। उसने बताया कि थप्पड़ की बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने श्यामलाल नेताम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी रामू नेताम फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस खौफनाक हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग ऐसी बर्बर वारदात से स्तब्ध हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....