BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत में झपटमारी! NTPC कॉलोनी लौट रही मां बेटी से हुई झपटमारी कांड का हुआ पर्दाफाश..2 बदमाश धराए, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) उज्ज्वल नगर एनटीपीसी कॉलोनी निवासी उर्जा ठाकुर के साथ झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 नवंबर 2024 की है, जब उर्जा ठाकुर अपनी मां मीना ठाकुर के साथ स्कूटी से नवाडीह चौक से एनटीपीसी कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में एनटीपीसी कॉलोनी गेट के पास, मेन रोड पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने पीछा करते हुए उनकी स्कूटी के पास आकर झपट्टा मारकर गले से 7 ग्राम सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर सीपत थाना पुलिस ने धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक गोपाल सतपथी और निरीक्षक राजेश मिश्रा की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर डंप रिकॉर्ड के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। एसीसीयू बिलासपुर और सीपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संदेही चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की और शशिकांत उर्फ मोनू वैष्णव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए लूटी गई सोने की चेन को राजेश उर्फ राजू सोनी (निवासी गया, बिहार, सरकंडा) को बेचने की बात कबूल की। इसके आधार पर धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर राजेश सोनी के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपियों चंद्रप्रकाश यादव और शशिकांत वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी………

01. चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की पिता स्व.कृष्ण कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी गोसगाई मंदिर के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर,
02. शशीकांत उर्फ मोनू वैष्णव पिता रामलोचन उम्र 30 वर्ष निवासी लाईब्रेरी के बगल नूतन चैक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……..

सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी, एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजहरुद्दीन, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, आतिश पारीक, आरक्षक अविनाश कश्यप, निखिल जाधव, वीरेंद्र गंधर्व, तदबीर पोर्ते और थाना सीपत से सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव आरक्षक अमीर अंचल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...