ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गन्ने के खेत में गौ हत्या, 30 किलो मांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, कई फरार….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर गौहत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत राजापुर के गन्ने के खेत में गौ माता की हत्या कर मांस बांटा जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि कई अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस ने खेत में छापा मारा। इस दौरान लगभग 30 किलो गौमांस और आरोपियों की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में 12 से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके। बता दें कि ठीक एक महीने पहले सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला गांव में भी इसी तरह का गौहत्या का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...