फिर शर्मसार हुई मानवता: बाल्टी में मिला नवजात का शव..प्रसूता और साथी फरार, बाल्टी में शव देख लोगों के उड़े होश, मासूम के साथ ऐसी बेरहमी क्यों? पुलिस कर जांच, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बाल्टी में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रसव के बाद प्रसूता और उसका साथी मौके से फरार हो गए। यह दर्दनाक घटना बौरीपारा स्थित सुभाष कान्वेंट स्कूल के पास एक किराए के मकान में हुई। मकान परिसर में रखी बाल्टी में किसी ने नवजात शिशु को छोड़ दिया। जैसे ही लोगों की नजर इस मंजर पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रसूता ने जन्म देने के तुरंत बाद नवजात को बाल्टी में रख दिया और फरार हो गई। फिलहाल पुलिस प्रसूता और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। इस निर्मम घटना ने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर मासूम को इस दुनिया में आने से पहले ही क्यों दंडित कर दिया गया? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह अवैध संबंधों का नतीजा था या कोई और वजह।
