ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

15 वर्षीय नाबालिग का 4 दिनों तक होता रहा गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की धमकी से सहमी थी बच्ची..शिकायत होते ही धराएं 3 आरोपी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हैरान कर देने वाली दुखद और गंभीर घटना सामने आई है, यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ चार दिनों तक गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है।इनमें से एक आरोपी खुद भी नाबालिग है। बता दें कि ये घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने हिम्मत करके पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डरा-धमका कर पीड़िता संग 4 दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। बदनामी के डर से पीड़िता चार दिन तक कुछ नहीं बोली। लड़की के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी चार दिन तक उसे डराकर गैंगरेप करते रहे, आखिरकार लड़की ने घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...