ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला कर्मचारी से अश्लील बातें, डिप्टी रेंजर पर लगे गंभीर आरोप! दफ्तर में बुलाकर की अश्लील बातें, महिला ने जताई आपत्ति..वन विभाग ने जांच सौंपी, पुलिस कर रही विवेचना, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) वन विभाग के डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कश्यप पर कार्यालय में महिला कर्मचारी से अश्लील बातचीत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बीएनएस की धारा 75(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महासमुंद जिले के पिथौरा वन विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी ने शिकायत में बताया कि 18 मार्च दोपहर 2 बजे सत्येंद्र कश्यप ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और अश्लील बातें करने लगा। यह व्यवहार अपमानजनक और असहनीय था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। पीड़िता ने तुरंत ही वन विभाग के उच्च अधिकारियों और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। महासमुंद डीएफओ पंकज राजपूत ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर पर अश्लील बातचीत सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर वन विभाग की विशाखा समिति को जांच सौंपी गई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला कर्मचारी के इस आरोप के बाद पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोपी डिप्टी रेंजर की तत्काल बर्खास्तगी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। अगर दोष सिद्ध होता है, तो आरोपी डिप्टी रेंजर पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पीड़िता को न्याय मिले, इसके लिए प्रशासन पर भी दबाव बढ़ रहा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...