Raftaar News Cg

बिलासपुर; स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर नगर में स्थित प्रतिष्ठित स्वामी आत्मानंद स्कूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां आज छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल परिसर में दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी अचानक झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते दोनों गुटों के समर्थक भी इसमें शामिल हो गए और लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से एक-दूसरे पर टूट पड़े।

इस घटना में कई छात्र लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत तखतपुर थाने को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट इतनी गंभीर थी कि कुछ छात्र खून से लथपथ हो गए। हालांकि विवाद की असली वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को स्कूल में बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रों के परिजनों को भी बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस ने यह भी साफ किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस घटना ने स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...