BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में 8 लाख की अवैध शराब जब्त! बाथरूम और पानी टंकी में छिपा रखा था शराब का जखीरा, 4 गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 8 लाख रुपये की अवैध शराब और महुआ लहान जब्त किया गया। रविवार को छह अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 62 मामले दर्ज किए गए और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ग्राम धूमा चौकी जुनापारा में छापेमारी के दौरान बाथरूम और पानी की टंकी में छिपाकर रखे गए 9 ड्रम महुआ लहान जब्त किए गए। आंगन में भी एक ड्रम बरामद हुआ। ग्राम मने में 50 लीटर महुआ शराब किया गए और 960 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। वहीं ग्राम धूमा के जंगल से 70 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के आदेश पर सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जब्त किए गए महुआ लहान की कीमत 7.66 लाख रुपये और अवैध शराब की कीमत 37 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. रामचंद्र ध्रुव (9 लीटर शराब),

02. आजू राम टेकाम (6000 किलोग्राम महुआ लहान),

03. अजय भारद्वाज (4 लीटर शराब),

04. प्रेमदास (8 लीटर शराब)।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...