ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौत.. साथी घायल!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुर नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तरबूज से भरे पिकअप वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के नीचे आने से पिकअप चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए और हाईवे पर तरबूज बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। मृतक की पहचान भेंड्री मगरलोड निवासी चेतन साहू (25) के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ मौजूद तरुण साहू (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....