BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर! बाजार में नशेड़ी का तांडव; नशे में धुत आदतन अपराधी ने मचाया हंगामा..हथियार छीनने की कोशिश, महिला को धमकाया, व्यापारियों की सूचना पर पुलिस ने दबोचा, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के प्रमुख बृहस्पति बाजार में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोपी अमन साहू निवासी सरकंडा चाटीडीह ने दुकानदारों को परेशान करने के साथ ही एक महिला से अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमन साहू नशे की हालत में बाजार पहुंचा और वहां मौजूद दुकानदारों को परेशान करने लगा। देखते ही देखते उसने एक दुकान से कटहल काटने वाला तेजधार हथियार छीनने की कोशिश की और एक महिला को जान से मारने की धमकी दी। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उसने वहीं बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह और ज्यादा आक्रामक हो गया। इस पर व्यापारियों ने उसे काबू में कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने उसे पकड़कर भागने नहीं दिया और अंततः पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक अमन साहू पहले भी नशे की हालत में उत्पात मचा चुका है और उसके खिलाफ कई बार शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...