BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, सेजेस पंधी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस; प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा..विद्यार्थियों ने लिया देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ गांव का भ्रमण किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। पूरा विद्यालय परिसर वंदे मातरम् और राष्ट्रगान की गूंज से राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। समारोह में मुख्य अतिथि राधेश्याम मिश्रा सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं ग्राम पंधी के सरपंच उपस्थित रहे। शाला विकास समिति के सदस्य जोहन वस्त्रकार, ममता वस्त्रकार, बसंत पुरी गोस्वामी, कृष्ण कुमार भट्ट, कयूम खान, ललित पटेल एवं लव यादव ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीकांत धर दीवान सहित हरीश श्रीवास, रामायण पुरी गोस्वामी, कृष्ण वर्मा एवं भरतपुरी गोस्वामी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात शहीदों एवं देशभक्त महापुरुषों के चित्रों पर पूजन-अर्चन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विद्यालय के कक्षा नायकों एवं छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने बांधा समां……..

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों की खूब सराहना बटोरी। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के त्याग और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

‘राष्ट्र के प्रति समर्पण को जीवन का हिस्सा बनाएं’

मुख्य अतिथि राधेश्याम मिश्रा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना आत्मसात करने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित नई शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता प्रीति पाण्डेय ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों और ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन ने सभी के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता रोमा सरकार ने आभार व्यक्त किया और समारोह का समापन कराया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी की प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक! ड्राई डे पर शराब बेचने वाले पर कोटा पुलिस का शिकंजा; 57 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त..आरोपी गिरफ्तार! तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, सेजेस पंधी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस; प्रभात फेरी से... R15 में छिपाकर ले जा रहा था महुआ की ‘खेप’; मस्तूरी पुलिस ने मारी दबिश..शराब-बाइक समेत 1.86 लाख का मा... एनटीपीसी सीपत में शान से लहराया तिरंगा, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण..80वें स्वतंत्रता दि... बिलासपुर एसईसीएल में शान से लहराया तिरंगा, ऊर्जा सुरक्षा से विकसित भारत तक का संकल्प..80वें स्वतंत्र... बिलासपुर के गंधर्व समाज भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा चिंगराजपारा..80वें स्... बिलासपुर के एसएस पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप पर हंगामा, स्कूल बसों की फिटनेस-इंश्योरेंस... सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा!