BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी! माँ के वस्त्र जलाए, जेवर और दानपेटी ले भागे चोर..सुबह टूटा शटर, गायब दानपेटी देख भड़के भक्त, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित प्रसिद्ध श्री शनि-साईंधाम मंदिर के काली माता मंदिर में शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बारिश के कारण बिजली गुल होने का फायदा उठाकर चोर मंदिर की दीवार फांदकर भीतर घुसे, शटर का ताला काटा और गर्भगृह में प्रवेश किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने माँ काली के वस्त्र वहीं जला दिए और प्रतिमा पर सजे जेवर व मुकुट उतारकर फरार हो गए। इतना ही नहीं चोर मंदिर की दानपेटी भी अपने साथ ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दो चोर बिना नकाब के वारदात करते नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है। वारदात का खुलासा शनिवार सुबह हुआ जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर का शटर टूटा था, गर्भगृह में बिखरा सामान देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के दौरान विद्युत कंपनी के सब-स्टेशन के पास एक गली से दानपेटी बरामद की है। शनि मंदिर में भी चोरी होने के चलते भक्तों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने इलाके में संदेहियों की धरपकड़ शुरू कर दी है और मंदिर प्रबंधन से भी पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...