बिलासपुर! पुलिस ने दो मामलों के चोरों को दबोचा, वेल्डिंग मशीन और किराना सामान बरामद..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस ने वेल्डिंग मशीन और किराना दुकान से नगदी समेत सामान चोरी करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी कई दिनों से पुलिस की नजरों से बच रहे थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। पहली घटना 08 नवंबर 2024 की है, जब अंधियारीपारा, लिम्हा स्थित तिवरता कोल वाशरी के पंप हाउस से वेल्डिंग मशीन चोरी कर ली गई थी। दूसरी घटना 19 फरवरी 2025 को नेवसा में एक किराना दुकान से 3,800 रुपये नकद और सामान चोरी होने की थी। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, लेकिन बाकी आरोपियों की तलाश जारी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….
01. अभिषेक ऊर्फ निक्कू कश्यप पिता संजय कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर,
02. संदीप ऊर्फ छोटू कश्यप पिता अश्वनी कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी छॉधीपारा गिधौरी थाना रतनपुर,
03. प्रकाश ऊर्फ बवना यादव पिता स्व.भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी शिव चौक गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
