BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तिफरा में दोस्तों की दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब के नशे में ब्लेड से हमला, युवक गंभीर घायल, नाबालिग गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में सोमवार की शाम दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झगड़े में बदल गया। बात इतनी बढ़ी कि एक ने अपने ही दोस्त पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय यशवंत उर्फ बाला पिता मनहरण दास, निवासी कदरा पारा तिफरा, और उसका एक नाबालिग साथी आपस में गहरी मित्र थे। दोनों ने सोमवार को साथ बैठकर शराब पी थी। नशे में धुत दोनों आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान यशवंत ने अपने दोस्त को चोर कह दिया, जिससे नाराज होकर नाबालिग आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने अपने पास रखे सर्जिकल ब्लेड से यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया। हमला इतना अचानक था कि यशवंत लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। इस बीच सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और प्रारंभिक जांच में इसे आपसी विवाद से जुड़ा मामला बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पुराने मित्र थे। शराब के नशे में कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और आरोपी नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...