BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! गैस सिलेंडर की काली कमाई पर प्रशासन का हंटर; ढाबों पर छापा..8 घरेलू सिलेंडर जब्त, अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए छापेमारी की। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग, एनएचआई और फूड विभाग की संयुक्त टीम ने पेंड्राडीह बायपास स्थित दो ढाबों पर दबिश दी। छापे के दौरान सीजी 10 ढाबा संचालक राकेश शर्मा के पास से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जो व्यवसायिक रूप से उपयोग किए जा रहे थे। वहीं राज भोजनालय संचालक कृष्ण कुमार कौशिक के पास से भी 4 घरेलू सिलेंडर पकड़े गए। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक शैलेश गढ़ेवाल, फूड इंस्पेक्टर मंगेश कांत, एनएचआई के अधिकारी-कर्मचारी एवं हल्का पटवारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...