BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा…वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम मटिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मवेशी लेकर बाजार जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम अमलडीहा निवासी दुलरवा मेहर (55) पेशे से किसान थे। सोमवार को वे अपने मवेशियों के साथ जांजगीर-चांपा जिले के कुटीघाट बाजार के लिए निकले थे।

जब वे मटिया के अरपा नदी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए, वरना शव का पीएम नहीं होने देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण मुआवजा मिलने तक शांत होने को तैयार नहीं थे।

इसके बाद नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे पहुंचे और शासन की ओर से 25000 रुपए की मुआवजा राशि स्वजन को दिए। साथ ही ट्रैक्टर मालिक ने भी आर्थिक सहायता दी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश