VIDEO; बिलासपुर! तलवार से ताबड़तोड़ वार: नाबालिग ने युवक पर किया जानलेवा हमला, VIDEO वायरल..खौफ के साए में शहर, उठ रहे सवाल, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा खुलेआम तलवार से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी नाबालिग तलवार लहराते हुए युवक पर ताबड़तोड़ वार करता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक किसी पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दिया। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी ने युवक पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग डर के मारे पीछे हट गए और किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हमले के पीछे असली वजह क्या थी और तलवार उसे कहां से मिली।
खौफ के साए में शहर, उठ रहे सवाल…..
शहर में खुलेआम तलवार लहराकर हमला करने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर नाबालिगों के हाथ में हथियार कैसे पहुंच रहे हैं? इस मामले में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


















