ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीपी मशीन के अंदर छुपाकर मंगाई जा रही थी कोकीन: कोरियर के जरिए हो रही थी सप्लाई; 20 लाख से अधिक कीमती मादक पदार्थ, वाहन और आईफोन जब्त युवक गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में पुलिस ने कोरियर के माध्यम से कोकीन मंगाकर उसकी सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीपी मशीन के अंदर छुपाकर कोकीन मंगवा रहा था। मामले में कोरियर फर्म की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 19 मार्च को सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति कार में मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28 वर्ष) निवासी गीतांजली नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके वाहन से एक कोरियर पैकेट बरामद हुआ, जिसे मारुति कोरियर फर्म के जरिए भेजा गया था। पैकेट खोलने पर उसमें बीपी मशीन मिली, जिसके अंदर छुपाकर कोकीन रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन (कीमत लगभग 2.27 लाख रुपये), एक चारपहिया वाहन (ग्रैंड विटारा) और एक आईफोन 16 जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20.27 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोरियर के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और संबंधित फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...