ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आधी रात कॉल आई, घर से निकला किसान– सुबह मिली खून से लथपथ लाश..धारदार हथियार से हमला..पेट & पीठ पर गंभीर जख्म, हत्या या रंजिश? जांच जारी, पढ़िए पूरी खबR…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अफरीद में एक किसान की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय आंगन केवट के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर भी चलाता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात खाना खाने के बाद आंगन केवट अपने घर में सो रहा था। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। जानकारी के मुताबिक किसान ने नेशनल हाईवे-49 स्थित आनंद ढाबे से गुटखा खरीदा और वहां से निकल पड़ा। कुछ ही घंटों बाद दर्रीपारा तालाब के पास उसकी खून से सनी लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून के छींटे मिले, जिससे साफ जाहिर होता है कि किसान की हत्या बेहद निर्ममता से की गई। उसके पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस मृतक के परिवारवालों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि हत्या में किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया है।

हत्या या रंजिश? जांच जारी….

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लूट या अन्य कारण शामिल हो सकते हैं। किसान की हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...