Raftaar News Cg

मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने के फिराक में घूम रहे आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार….. आरोपियों के कब्जे से 1 किलो गांजा जप्त…!

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में अभियान निजात के तहत सभी थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अवैध कारोबार एवं बिक्री करने वालो के ऊपर सतत निगरानी रखी जा रही है, इसी कड़ी में मस्तुरी थाना को सूचना मिली की ग्राम गतौरा रेल्वे स्टेशन के पास रोड में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से बिक्री करने के फिराक में स्टेशन के आस पास घूम रहे है, सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मस्तूरी थाना स्टाफ के द्वारा तत्काल गतौरा रेल्वे स्टेशन के सामने रोड को घेराबंदी कर मुखबीर के बताये मुताबिक आरोपी मनीष यादव एवं दुर्गा प्रसाद चन्द्राकर को रेड कर आरोपियों के कब्जे से 01 किलो गांजा कीमती करीब 10,000 रूपये जप्त कर दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कारवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये है आरोपी:-

1. मनीष यादव उर्फ निखिल उर्फ छोटू यादव पिता मंतराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी स्टेशन मोहल्ला गतौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

2. दुर्गा प्रसाद चंद्राकर पिता जमुना प्रसाद चंद्राकर उम्र 31 वर्ष निवासी स्टेशन मोहल्ला गतौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने... बिलासपुर: उधारी में सामान नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार महिला को डंडे से पीटा..सिम्स में चल रहा ... ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन! बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार!