सिम्स अस्पताल में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, भेजा गया जेल…अस्पताल परिसर में दहशत फैला रहा था आरोपी, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिम्स अस्पताल परिसर में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक बटन वाला धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है। 14 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सिम्स अस्पताल परिसर में बटन वाला धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल सिम्स परिसर में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर कार पार्किंग की ओर भागने लगा, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांहा उर्फ अक्षय यादव उम्र 24 वर्ष निवासी चांटीडीह किसानपारा शिव मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने जब आरोपी से चाकू रखने के वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
