BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! वाहन चालकों की बैठक में कार्रवाई की चेतावनी के साथ सख्त निर्देश जारी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कोटा अनुभाग के सभी थानों में मालवाहक वाहन मालिकों और चालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तखतपुर, रतनपुर, कोटा, जूनापारा और बेलगहना में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में वाहन चालक और मालिक शामिल हुए। बैठक में ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस वाहन संचालन, नशे में ड्राइविंग और अवैध रूप से सवारियां ढोने पर सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के साथ ही वाहन संचालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने साफ किया कि जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग लगातार सतर्कता बरतेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा कसेगा। सड़क सुरक्षा आपके हाथ में! सावधानी बरतें, दुर्घटना से बचें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ...