ChhattisgarhRaftaar News Cg

छुट्टी पर आया जवान 28 दिनों से लापता, परिजन बेहाल..बीमार पिता के इलाज के लिए आया था घर, 6 मार्च को निकला और नहीं लौटा…पुलिस जांच में जुटी, बॉर्डर इलाकों में भी तलाशी जारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सेना का जवान पिछले 28 दिनों से लापता है। शेज सिंह मंडावी (25) 48वीं बटालियन कश्मीर में तैनात था और बीमार पिता के इलाज के लिए 2 फरवरी को छुट्टी पर घर आया था। लेकिन 6 मार्च को काम पर लौटने की बात कहकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। मामला रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव का है। शेज सिंह जब घर से निकला तो स्पोर्ट्स ड्रेस में था और अपने तीन-चार फोन और डॉक्यूमेंट घर पर ही छोड़ गया। बेटे की गुमशुदगी से मां रो-रोकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है। शेज सिंह के चाचा दुर्गाप्रसाद मंडावी ने बताया कि जब वह घर आया था, तब पिता के इलाज के लिए अस्पताल जाता था। 6 मार्च को काम पर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं। काफी तलाश के बाद 10 मार्च को रनचिराई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को पहले लगा कि शेज सिंह बिना बताए कश्मीर लौट गया होगा, लेकिन जब सेना से पता किया तो मालूम हुआ कि वह अब तक यूनिट में नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन कलेक्टर से मिले और जवान की जल्द तलाश की मांग की। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सरहदी थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है और अखबारों-चैनलों में इश्तेहार जारी किया गया है। पुलिस ने जल्द जवान को खोजने का आश्वासन दिया है। परिजन शासन-प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि उनके बेटे को जल्द ढूंढा जाए, क्योंकि बीमार पिता की हालत लगातार बिगड़ रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...