BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस एक्शन: होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई..चाकू लहराने वाले जेल में, हुड़दंगियों की शामत..पुलिस ने 14 को दबोचकर भेजा सलाखों के पीछे! पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली से पहले शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार गश्त और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दो दिनों में पुलिस ने चाकूबाजी और हुड़दंग करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10 और 11 मार्च को सूचना मिली कि अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंद दास, विजयदास मानिकपुरी, भौमिक कौशल, मोहम्मद सादाब कुरैशी उर्फ लाला पठान और राजा उर्फ राज ठाकुर को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

हुड़दंगियों पर भी पुलिस की सख्त नजर……..

गश्त के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे युवक मिले जो सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने अभिषेक सूर्यवंशी, संदीप सूर्यवंशी, सन्नी लास्कर, अभिषेक लास्कर, रितेश उर्फ लूटू पांडेय, सतीश सिंह ठाकुर और मोहम्मद दिशान उर्फ शेख को पकड़कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अपराधियों की धरपकड़ में दो स्थायी वारंटी में ईश्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राइम और शिब्बू साहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। होली के मद्देनजर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; '200 करोड़ के अस्पताल पर राजनीति बंद करे कांग्रेस', सुशांत का पलटवार..'5 साल सत्ता में रहक... बिलासपुर; कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: मेंड्रा में श्रीमद्भागवत कथा... बिलासपुर; सिविल लाइन थाने के लॉकअप में ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश पड़ी ... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया लहूलुहान..द... बिलासपुर; लालखदान में चाकू की नोक पर लूट, युवक पर जानलेवा हमला; बेल्ट और चाकू से हमला कर बदमाश फरार,... बिलासपुर; रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान...नाबालिग चालक पर उठे सवाल, अवैध... बिलासपुर में 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन मरीज अब भी इलाज को मोहताज; लोकार्पण ... बिलासपुर; नाला किनारे जुआ फड़ पर कोटा पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार..52 पत्ती ताश, 16,550 नकद और ज... बिलासपुर; हाथ में धारदार चापड़ लेकर स्कूल पहुंचा युवक, शिक्षकों और बच्चों में मची दहशत..आरोपी गिरफ्त... सीपत; 5 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद..तीन चोर और चोरी का ...