BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी! ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़..तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर इंजन, ट्राली और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रार्थी चंद्रकुमार निर्णजक ने 28 दिसंबर 2024 को मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुराना ट्रैक्टर-ट्राली क्रमांक सीजी 10 डी 9801 खेत में काम के बाद घर के पास खड़ा था। 27 दिसंबर की रात करीब 11 बजे, उनके भतीजे पीयूष कुमार निर्णजक ने पेशाब के लिए बाहर निकलते समय देखा कि ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 बीएल 4096, नीले रंग का पावर ट्रैक इंजन को एक व्यक्ति चला रहा था, जबकि तीन अन्य लोग ट्रॉली जोड़कर उसे ले जा रहे थे। पीयूष ने शोर मचाकर घरवालों को जगाया, जिसके बाद परिवार के लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश में निकल पड़े। करीब डेढ़ घंटे की खोज के बाद, ट्रैक्टर-ट्राली वेद परसदा के पास सड़क किनारे एक खेत में छोड़ा हुआ मिला। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ट्रैक्टर इंजन के मालिक का पता लगाने पर पता चला कि यह ग्राम भैसो का है। पुलिस ने दबिश देकर ईश्वर प्रजापति, मुकुल पटेल और अंबेश प्रजापति तीनों निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किया गया ट्रैक्टर इंजन, ट्राली और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. ईश्वर प्रजापति पिता बुद्ध राम उम्र 20 वर्ष,

02. मुकुल पिता जय कुमार पटेल उम्र 27 वर्ष,

03. अम्बेश पिता पंचूराम प्रजापति उम्र 20 वर्ष, सभी निवासी भैसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी...