ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! जादू-टोना के शक में निर्दयता: हथौड़े से हमला कर बुजुर्ग की ली जान, 7 आरोपी गिरफ्तार..खबर पढ़ जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी गई। जादू-टोना के शक में गांव के ही सात लोगों ने मिलकर हथौड़े से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के मंडानार गांव की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोमारू राम पोया उम्र 60 वर्ष गांव में खेती-बाड़ी करता था। 1 फरवरी की रात वह अपने घर के पास बाड़ी में इमली के पेड़ के नीचे खाट पर सो रहा था। इसी दौरान गांव के सात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। अगली सुबह जब बुजुर्ग घर नहीं लौटा तो बेटे रामसाय पोया उसे देखने पहुंचा। पिता को खाट पर मृत अवस्था में देखकर वह स्तब्ध रह गया। उनके सिर से लगातार खून बह रहा था, पास में खून से सनी लोहे की हथौड़ी पड़ी थी। घटना की सूचना पुलिस को 2 फरवरी की सुबह मिली, लेकिन क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने और पर्याप्त बल न होने के कारण पुलिस एक दिन बाद मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ के दौरान गांव के सात लोगों पर संदेह हुआ। पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि उन्हें शक था कि सोमारू राम पोया जादू-टोना करता था, इसी कारण उन्होंने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी………

01. गणेश मातलाम (30 वर्ष)

02. रमेश मातलाम (38 वर्ष)

03. बुधराम मातलाम (60 वर्ष)

04. सगउ राम मातलाम (32 वर्ष)

05. दुरगूराम मातलाम (28 वर्ष)

06. रतन सिंह मातलाम (36 वर्ष)

07. लखमू राम कोरेटी (62 वर्ष)

सभी आरोपी मंडानार गांव के ही निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, जागरूकता की जरूरत………

ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी जादू-टोना और अंधविश्वास के चलते इस तरह की हत्याएं हो रही हैं। प्रशासन और सामाजिक संगठनों को इस पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...