ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर की ठगी, 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का दिया झांसा……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में महाराष्ट्र की एक महिला तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र से पैसा बढ़ाने का झांसा देकर एक लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी महिला ने युवक से कहा कि वह उसके 11 लाख रुपए को 11 करोड़ बना सकती है। पूजा-पाठ के नाम पर पैसे मटके में रखने को कहा और नींबू-सिंदूर लाने भेजा, इसी दौरान वह साथियों के साथ रकम लेकर फरार हो गई। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित रामकुमार जायसवाल पेशे से ड्राइवर है। आर्थिक तंगी के चलते उसने दोस्त राजू से मदद मांगी थी, जिसने उसे महिला तांत्रिक मंदा पासवान और उसके साथी छोटू का नंबर दिया। महिला ने भरोसा दिलाया कि वह पूजा से पैसे 100 गुना बढ़ा सकती है। 1 नवंबर की शाम एकादशी के दिन मंदा पासवान अपने दो साथियों के साथ दुर्ग पहुंची। सभी ने ट्रेनिंग सेंटर में पूजा का नाटक रचा। युवक से एक लाख रुपए और पूजा सामग्री मंगाई। जैसे ही वह नींबू और सिंदूर लेने गया, तीनों आरोपी रकम लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवनाथ नदी पुल के पास महाराष्ट्र पासिंग कार को रोककर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक लाख रुपए, सात मोबाइल फोन और कार जब्त की है। ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला मंदा पासवान महाराष्ट्र के यवतमाल की रहने वाली है। वह पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुकी है और फिलहाल जमानत पर बाहर थी। गिरोह राज्य बदल-बदलकर लोगों को तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगता था। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...