BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनसनीखेज हत्या: लड़की की गला घोंटकर हत्या, तेजाब डालकर जलाया चेहरा..पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, फिर सबूत मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया गया। पुलिस को शक है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। मृतका के परिजनों ने पहले ही थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जब पुलिस को लड़की की लाश मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंधों का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने कुछ देर के लिए जी रोड पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल किया। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। साथ ही हत्या की पूरी साजिश और इसके पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खाद संकट पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव: बैलगाड़ी पर पहुंचे नेता, किसानों के लिए खाद-डीजल... बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा ... बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चाल... बिलासपुर में मटका लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, नगर निगम के 'विकास भवन' का घेराव कर सरकार और प्रशासन क... बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े यु... बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो...