ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला और बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज पांच घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना कोनी क्षेत्र में की गई है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी राहुल तिवारी की निगरानी में गठित विशेष टीम ने इस अपराध पर तेज़ी से कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई 2025 को एक नाबालिग पीड़िता थाना कोनी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मनीष सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी बिरकोना, थाना कोनी ने उसे 1 जनवरी 2025 से 25 मई 2025 तक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और इस दौरान कई बार जबरन उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू कराई। पुलिस टीम ने सिर्फ 5 घंटे के भीतर आरोपी मनीष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बिलासपुर पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ……

बिलासपुर पुलिस लगातार महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छेड़छाड़, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास इस प्रकार की कोई आपराधिक गतिविधि हो रही हो, तो बिना संकोच नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें। महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...