BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! ऑनलाइन चाकू खरीद पर पुलिस की कड़ी नजर, 10 फरवरी तक थाना में जमा करें चाकू, वरना होगी कार्रवाई..पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से चाकू की डिलीवरी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लूडार्ट, एक्सप्रेसवे और मीशो जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रबंधकों के साथ 4 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान बिलासपुर जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू मंगवाने वाले ग्राहकों की जानकारी प्राप्त की गई, जिसे संबंधित थाना क्षेत्रों को भेज दिया गया है।

10 फरवरी तक थाना में जमा करें चाकू, वरना होगी कार्रवाई…….

जिन लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू खरीदे हैं, उनसे 10 फरवरी 2025 तक अपने थाना क्षेत्र के प्रभारी के पास चाकू जमा या चेक कराने की अपील की गई है। घरेलू उपयोग के लिए खरीदे गए चाकू की जांच के बाद उन्हें वापस कर दिया जाएगा। संदिग्ध परिस्थितियों में खरीदे गए चाकू को जब्त कर लिया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। समय सीमा के बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा और चाकू न जमा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...