BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में न्यू ईयर की रात खूनखराबा नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए साल के जश्न के बीच तोरवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान नशे के अवैध कारोबार का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशा बेचने से मना करने पर दो सगे भाइयों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक आस्जीत विश्वास बुधवार देर रात करीब 2 बजे अपने मोहल्ले में नए साल का जश्न मना रहा था। इसी दौरान उसने मोहल्ले के रहने वाले बलराज ध्रुव और उसके भाई बलवीर को नशे का सामान बेचने से रोका। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर पहले युवक के गले पर चाकू अड़ाया और फिर पीठ पर वार कर दिया। हमले में आस्जीत विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और मोहल्लेवासियों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल इस घटना ने तोरवा थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशा बिक्री की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब तक गिरफ्तारी नहीं घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। न्यू ईयर की रात हुई इस वारदात ने एक बार फिर बिलासपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...