BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में बड़ा खुलासा! यात्रियों के बैग काटने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार…फेवीक्विक से चेन चिपका देते थे, लाखों के गहने उड़ा ले जाते थे— गैंग का राज खुला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतर्राज्यीय अखबार गैंग (खगड़िया मंडल गैंग) के एक सदस्य को बिलासपुर आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर जीआरपी संबलपुर के हवाले कर दिया है। यह गैंग ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के बैग से गहने और कीमती सामान चुराने के लिए कुख्यात था। घटना 12 जनवरी 2025 को 22839 Rou BBS इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई थी, जब एक यात्री के बैग से 5.48 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में जीआरपी संबलपुर ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

बिलासपुर में पकड़ाया गैंग का सदस्य……..

जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिली कि गिरोह का एक आरोपी बिलासपुर में है। आरपीएफ सीआईबी बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक नीरज कुमार, उज्ज्वल किशोर और आलोक कुमार की टीम ने रेलवे स्टेशन बिलासपुर से सौरव कुमार मंडल उम्र 26 वर्ष, निवासी खगड़िया, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम……

गिरोह ट्रेन में सफर कर रही अकेली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। चोरी का तरीका बेहद शातिराना था— आरोपी पहले अखबार पढ़ने का नाटक करते। फिर यात्रियों के बैग की चेन को स्क्रू ड्राइवर से खोलकर गहने चुरा लेते। चोरी के बाद फेवीक्विक और वैसलीन लगाकर बैग की चेन बंद कर देते, ताकि तुरंत चोरी का पता न चले। आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी संबलपुर को सौंप दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...