BilaspurChhattisgarh

VIDEO! बिलासपुर: दुधमुंहे बच्चे को लेकर सफर कर रही महिला ने ट्रेन में किया जहर का सेवन, डायल 112 की तत्परता से बची जान, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन में सफर करते समय अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया। महिला के साथ एक तीन माह का बच्चा भी था। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खा लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जब महिला चकरभाठा रेलवे स्टेशन पर उतरी, तो वहां उपस्थित यात्रियों ने तुरंत डायल 112 को सूचित किया। सूचना मिलने पर चकरभाठा डायल 112 के आरक्षक धर्मेश बघेल और चालक दुर्गेश साहू 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे। आरक्षक धर्मेश ने महिला को देखकर तुरंत उसकी सहायता की। उन्होंने बच्चे को अपनी गोद में उठाया और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को डायल 112 के वाहन में लिटाकर अस्पताल ले जाया। बिलासपुर के अस्पताल में महिला का उपचार किया गया और उसकी जान बच गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक धर्मेश बघेल और चालक दुर्गेश साहू की तत्परता की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि डायल 112 की आपातकालीन सेवाएं कितनी महत्वपूर्ण हैं, खासकर ऐसी नाजुक परिस्थितियों में।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!