तखतपुर! शहर में दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार, चाकूबाज और 5 जुआरी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तखतपुर पुलिस ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और जुआरियों पर लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में नया बस स्टैंड तखतपुर में लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं ग्राम बीजा में नहर किनारे जुआ खेल रहे 5 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि नया बस स्टैंड तखतपुर में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लहराकर राहगीरों में भय फैला रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी नरेश सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरीपारा, थाना तखतपुर को धारदार स्टील चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ये हैं गिरफ्तार जुआरी……..
01. जितेंद्र कुमार बघेल पिता बुधारी राम उम्र 45 वर्ष निवासी खैरझीटी थाना कोटा,
02. धीरेंद्र तिवारी पिता कमला प्रसाद तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी अटल आवास कोटा,
03. हेमलाल बघेल पिता लक्ष्ममण प्रसाद बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी खैरझिटी थाना कोटा,
04. रमेश कुमार खुटेल पिता छोटे लाल उम्र 55 वर्ष निवासी बीजा थाना तखतपुर।
जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद…….
इसी दिन पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बीजा में नहर किनारे खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर रेड मारी, जिसमें 5 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए। उनके पास से 52 पत्तों की ताश और 5480 रुपए नकद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की मुहिम जारी…….
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तखतपुर पुलिस लगातार होटल, ढाबों और वाहनों की सघन जांच कर रही है। अवैध शराब, गुंडा-बदमाशों, फरार वारंटियों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

