BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण सख्त, गलत जानकारी पर होगी कानूनी कार्रवाई, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत दंड का प्रावधान…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अब किसी भी तरह की गलत, भ्रामक या झूठी जानकारी देना सीधे दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के मुताबिक— ऐसी कोई भी सूचना जो जानबूझकर गलत दी गई हो, उसके लिए कानून सजा का प्रावधान करता है। 4 नवंबर से जिलेभर में चल रहे इस अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। पुनरीक्षण कार्य के पहले चरण में गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग पूरा हो चुका है। अब जिला निर्वाचन कार्यालय इन प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन के चरण में जुट गया है, ताकि आगामी मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन की जा सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि गणना प्रपत्र भरते समय विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने साफ कहा कि— मृत व्यक्ति के नाम पर फॉर्म जमा करना, किसी अप्रवासी या गैर-नागरिक के लिए जानकारी भरना, एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज कराना, दोहरी प्रविष्टि छिपाकर अलग-अलग जगह फॉर्म भरना, इन सभी को कानून के तहत गंभीर अपराध माना जाएगा। कलेक्टर अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी घोषणा या जानकारी के गलत पाए जाने पर धारा 31 के तहत सजा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि “मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए हर नागरिक की सही और पूर्ण जानकारी बेहद जरूरी है।” अग्रवाल ने जिलेवासियों से अनुरोध किया कि वे अपने गणना प्रपत्र समय पर जमा करें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने से बचें, ताकि सही और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...