ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर में हुआ अजब-गजब नामांकन! प्रत्याशी ने नाम में ‘अअअअअ’ लिखकर चौंकाया..अधिकारी हैरान, अफसरों के लिए बना सिरदर्द!..सिस्टम पर उठे सवाल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर/तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पंचायत चुनाव 2025 के नामांकन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया, लेकिन जब अधिकारियों ने उनके नामांकन पत्र की जांच की, तो उनका दिमाग चकरा गया। दरअसल प्रत्याशी ने अपने नाम की जगह “अअअअअ” लिखा था। पहले तो अधिकारियों को लगा कि यह टाइपिंग की गलती है, लेकिन जब जांच की गई, तो मामला और पेचीदा निकला।

पहचान पत्र में भी यही नाम!

नामांकन पत्र भरने वाले गिरीश मयाराम कश्यप पिता लेखराम कश्यप, ग्राम खम्हरिया सिलतरा, तखतपुर पेशे से अधिवक्ता हैं। जब उनसे इस अजीब नाम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उनके पहचान पत्र में यही नाम दर्ज है। चूंकि नामांकन पत्र में दर्ज नाम पहचान पत्र से मेल खाना जरूरी होता है, इसलिए उन्होंने बदलाव की प्रक्रिया में समय गंवाने के बजाय “अअअअअ” ही लिख दिया।

सिस्टम पर उठे सवाल……

इस अनोखे नाम को देखकर न सिर्फ अधिकारी चौंक गए, बल्कि यह मामला सरकारी दस्तावेजों की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़ा करता है। आखिर कैसे एक व्यक्ति के पहचान पत्र में इस तरह का नाम दर्ज हुआ?

नामांकन बना चर्चा का विषय…….

गिरीश मयाराम कश्यप के नामांकन ने पूरे इलाके में चुनावी माहौल के बीच हलचल मचा दी। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस पर चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे सिस्टम की खामी मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज संयोग। बहरहाल, पंचायत चुनाव में इस नामांकन ने अधिकारियों और मतदाताओं को एक बार मुस्कुराने का मौका जरूर दिया, लेकिन साथ ही सरकारी दस्तावेजों में संभावित त्रुटियों को भी उजागर कर दिया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...