ChhattisgarhRaftaar News Cg

गरबा महोत्सव में बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के युवकों में मारपीट, एक युवक घायल, देखे वीडियो…..

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले के रुआबांधा सेक्टर में गरबा आयोजन के दौरान देर रात माहौल अचानक बिगड़ गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति से जुड़े युवकों के बीच मारपीट हो गया। इस घटना में एक युवक का सिर फूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा देखने पहुंचे थे। इसी दौरान दो-तीन युवक आपस में विवाद करते हुए गाली-गलौच करने लगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाने और गाली-गलौच से रोकने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह झगड़ा गरबा महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि उत्सव के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....