ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हाईवे पर नाकेबंदी, कंबल में छिपा था नशे का जखीरा! MP से छत्तीसगढ़ तक फैला था नेटवर्क, पुलिस ने ऐसे किया ध्वस्त…2 आरोपियों से 45 लाख का गांजा जब्त, पढ़िए पूरी खबर………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार कर 126 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी मोटरसाइकिल के जरिए नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को कुनकुरी पुलिस ने कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक पर कंबल में लपेटकर रखा गया एक बड़ा बंडल मिला, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पूछताछ में पता चला कि एक अन्य तस्कर दूसरी बाइक से गांजा लेकर आ रहा था, जिसे नारायणपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोपाल के बरेसिया निवासी जितेंद्र सिंह (34) और देवास के हरणगांव निवासी भवानी पवार (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तस्कर अब चार पहिया वाहनों की जगह दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी इस नई रणनीति से भी निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जांच में पता चला कि यह गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड पहुंचाया जा रहा था। जशपुर पुलिस लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे इस अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...