BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप: पुश्तैनी भूमि पर अवैध निर्माण कराने का दावा, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर एक व्यक्ति ने पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रतनपुर के वार्ड क्रमांक 8 भेड़ीमुड़ा निवासी विमला कश्यप ने एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि खसरा नंबर 3938, रकबा 1.0960 हेक्टेयर भूमि उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके परिवार द्वारा पिछले 80 से 90 वर्षों से उक्त भूमि पर खेती की जाती रही है और स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर उक्त भूमि को सरकारी जमीन बताते हुए नगर पालिका के जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से भूमि का समतलीकरण कराया तथा वहां निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकाया गया और मारपीट की चेतावनी दी गई। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी थाना रतनपुर में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विमला कश्यप ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप का पक्ष सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...