Raftaar News Cg

बिलासपुर में कांग्रेस नेता की हत्या मस्तूरी विधायक ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा, कहा भूपेश बघेल सरकार चलाने में फेल 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े हत्या पर उप नेता प्रतिपक्ष डॉ.बांधी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद है, पूरे प्रदेश में अपराध व अराजक तत्वों का बोलबाला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए बांधी ने आगे कहा कि, जब खुद कांग्रेस के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता के साथ क्या होगा । उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी गौरव दिवस मनाने में जुटी है, लेकिन उनके नेताओं की ही हत्या हो रही है। उल्लेखनीय है कि, आज बिलासपुर के सकरी बायपास पर कांग्रेस के जिले के कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से कहीं जा रहे थे। उसी वक्त बदमाश पहुंचे और दिनदहाड़े उन्हें गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस सरगर्मी से पूरे मामले की जांच कर रही है

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....